रुद्रप्रयाग में करोड़ों की लागत से बनेगा डबल लेन पुल, सुखद होगी केदारनाथ यात्रा.. जानिए इसकी खूबियां

बेलणी में छह दशक पुराने मोटर पुल की जगह नया डबल लेन पुल बनेगा, जानिए प्रोजेक्ट की खास बातें...
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
चारधाम यात्रा: Pwd will build new bridge in rudraprayag
Image: Pwd will build new bridge in rudraprayag

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। शहर में बने बेलणी पुल की जगह जल्द ही एक नया पुल बनेगा। इन दिनों पुल निर्माण के लिए सर्वे चल रहा है। मार्च में केंद्र सरकार की तरफ से इसके निर्माण की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद पुल निर्माण का काम आगे बढ़ेगा। सर्वे होने के बाद सर्वे रिपोर्ट स्वीकृति के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद नए पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। आपको बता दें कि बेलणी में बना पुल दशकों पुराना है। इसका निर्माण छह दशक पहले हुआ था। तब से अब तक स्थिति काफी बदल गई है। शहर में बना ये पुल रुद्रप्रयाग और बेलणी को जोड़ने का काम करता है। फिलहाल पुल जर्जर हालत में है। चारधाम यात्रा के दौरान यात्री इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि पुल काफी संकरा है, इसीलिए पुल के दोनों तरफ हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें - चमोली में ट्रैफिक रूल्स बताने के लिए सड़क पर उतरे गणेश जी और यमराज, देखिए तस्वीरें...
बेलणी पुल रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे को जोड़ने वाला मोटर पुल है। साल 2013 की आपदा में इस पुल को काफी नुकसान पहुंचा था। पुल जर्जर है। भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान पुल झूलने लगता है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। स्थानीय लोग नया पुल बनाने की मांग कर रहे थे। जिसका काम जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। अब पुराने बेलणी पुल की जगह नया पुल बनाया जाएगा। नया पुल डबल लेन पुल होगा। लोनिवि एनएच रुद्रप्रयाग ने अलकनंदा नदी पर बनने वाले पुल के लिए स्वाइल टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है। दो दिन में टेस्टिंग का काम पूरा हो जाएगा। जिसके बाद डीपीआर तैयार की जाएगी। बाद में डीपीआर को स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। नए पुल के निर्माण में दस करोड़ की लागत आएगी।