उत्तराखंड में इंस्पेक्टर के ही घर चोरी, तलाशी में जुटी पुलिस टीम के हाथ खाली

एक महीने पहले महिला इंस्पेक्टर प्रकाश कंबोज के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ किया था, लेकिन अभी तक पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है.
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
क्राइम न्यूज: Theft at the home of inspector of intelligence UPDATE
Image: Theft at the home of inspector of intelligence UPDATE

रुद्रपुर: सूबे में अपराधी बेखौफ हैं, दिनदहाड़े चोरी-लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधियों में कानून का डर खत्म हो गया है। रुद्रपुर में बदमाशों ने इंटेलीजेंस की महिला इंस्पेक्टर के घर पर धावा बोलकर लाखों का माल चुरा लिया। आरोपी 16 तोला सोने के जेवर, मोबाइल, लेपटॉप समेत करीब 10 लाख का सामान ले उड़े। पुलिस ने चोरी के आरोप में 5-6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। घटना सिटी वन, बी-137 की है, जहां प्रकाश कंबोज अपने परिवार के साथ रहती हैं। वो इंटेलिजेंस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं। 5 दिसंबर की सुबह उनके दोनों बच्चे स्कूल गए थे। दोपहर 12 बजे प्रकाश कंबोज भी पति इंद्रजीत सिंह के साथ अस्पताल चली गईं। घर पर ताला लगा था। दोपहर दो बजे प्रकाश कंबोज जब घर लौटीं तो मेन गेट का ताला टूटा मिला।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सरकारी स्कूल में बच्चे से ढुलवाई गई चावल की बोरी, अस्पताल में भर्ती
उन्हें चोरी का शक हुआ। घर के भीतर दाखिल होने पर उनका शक यकीन में बदल गया। घर का सामान बिखरा हुआ था, अलमारी से सामान गायब था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना का पता चलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रकाश कंबोज ने बताया कि चोर घर में रखे 16 तोला सोने के जेवर, एक एलइडी, लैपटॉप और मोबाइल समेत करीब दस लाख का सामान चुरा ले गए। वारदात के बारे में पुलिस को कॉलोनी के लोगों से अहम सुराग मिले हैं। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। पड़ोसियों ने बताया कि वारदात के वक्त घर के बाहर स्कॉर्पियो समेत दो कार पार्क थीं। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले घर की रेकी की होगी। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।