Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हरिद्वार: क्रिकेटर ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर है। ऋषभ पंत शुक्रवार को राजकोट में होने वाले वन डे में खेलते नजर नहीं आएंगे। उन्हें राजकोट वनडे से बाहर रखा गया है। ऋषभ पंत मंगलवार को चोटिल हो गए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो रहे पहले वनडे मैच के दौरान पैट कमिंस की गेंद उनके सिर पर लगी थी। जिसके बाद ऋषभ पंत को चक्कर आए थे। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, यही वजह है कि मैच के दौरान वो विकेटकीपिंग करते नहीं दिखे। उनकी जगह मनीष पांडेय को विकेटकीपिंग करते देखा गया। फैंस प्रार्थना कर रहे थे कि ऋषभ जल्द ही ठीक हो जाएं और शुक्रवार को राजकोट में होने वाले वनडे में हिस्सा लें, पर ऐसा नहीं हो पाएगा। ऋषभ पंत अब राजकोट नहीं जाएंगे। उन्हें इलाज के लिए बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी भेजा जाएगा।