Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुड़की: पहाड़ के होनहार खिलाड़ी हर खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हाल ही में काशीपुर की दो सगी बहनों ने नॉर्थ इंडिया सीनियर एंड जूनियर पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड समेत तीन मेडल झटके। अब एक अच्छी खबर अल्मोड़ा से आई है। अल्मोड़ा जिले के दो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों का नाम है गर्वित और हर्षित...दोनों अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। गर्वित पिलखोली गांव में रहते हैं तो वहीं हर्षित पीपलखंड इलाके के रहने वाले हैं। गर्वित और हर्षित ने खेलो इंडिया प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। रुड़की में 11 से 12 जनवरी तक चली प्रतियोगिता में हर्षित और गर्वित का प्रदर्शन सबसे बेहतर पाया गया। जिसके चलते दोनों को टीम इंडिया का हिस्सा बनने का मौका मिला। अब दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन नेपाल में होना है।