Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ में नरभक्षी गुलदार का आतंक चरम पर है। गुलदार बस्तियों में घुस कर लोगों पर हमला कर रहे हैं। ताजा मामला पिथौरागढ़ का है, जहां गुलदार ने घर में घुसकर महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की जान बाल-बाल बची। महिला के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। घटना के बाद से लोग डरे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर उसे पकड़ने की मांग की। घटना कनालीछीना बाजार की है। जहां बुधवार शाम गुलदार एक घर में दाखिल हो गया। घटना के वक्त ज्योति भंडारी नाम की महिला घर में परिजनों के साथ बैठी थी। घर में खाना बन रहा था। ज्योति दरवाजे की तरफ बैठी हुई थी। इसी दौरान गुलदार दबे पांव कमरे में दाखिल हुआ और ज्योति पर झपट्टा मारा।