उत्तराखंड: होटल में मिली महिला की लाश और शराब की बोतलें..शक के घेरे में पुलिस सिपाही

पुलिस ने शराब की ओवरडोज के चलते मौत की आशंका जताई है, मामले की जांच जारी है...
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Dead body found: Women dead body found in hotel room
Image: Women dead body found in hotel room

हरिद्वार: हरिद्वार के एक होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मरने वाली महिला देहरादून की रहने वाली थी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में एक सिपाही का नाम भी सामने आया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में महिला की मौत की वजह शराब की ओवरडोज लग रही है। जहरीला पदार्थ निगलने की आशंका भी है। पर सच क्या है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। घटना जमना पैलेस के पास की है। जहां होटल में ठहरी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला ने शनिवार रात होटल में कमरा बुक कराया था। होटल के कर्मचारियों ने सुबह कमरे की डोरबेल बजाई, पर किसी ने कमरा नहीं खोला। कमरे के अंदर कोई हलचल भी नहीं हो रही थी। जिसके बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खुलवाया तो कमरे के अंदर महिला की लाश पड़ी मिली। मरने वाली महिला का नाम अन्नू त्यागी है, 37 साल की अन्नू त्यागी देहरादून के सालावाला में रहती थी। वो ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। होटल के कमरे से शराब की बोतलें मिली हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में एक सिपाही का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के लिए सिपाही ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। ये भी पता चला है कि सिपाही देर रात तक होटल में महिला के साथ ही मौजूद था। सुबह कमरे में महिला की लाश मिली। पुलिस इस मामले में सिपाही से भी पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़ें - उड़ता उत्तराखंड! मां-बाप ने बेटे को पढ़ाई के लिए देहरादून भेजा..बेटा स्मैक के नशे में सब भूल गया