उत्तराखंड में STF की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख की स्मैक के साथ UP का स्मगलर गिरफ्तार

उत्तराखंड में STF की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। एसटीएफ ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है, जिसके पास से दस लाख की स्मैक बरामद हुई...
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
उत्तराखंड में STF की बड़ी कार्रवाई: smack smuggler arrested in udham singh nagar
Image: smack smuggler arrested in udham singh nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है। प्रदेशभर में नशा विरोधी अभियान चल रहा है, स्मैक तस्कर पकड़े जा रहे हैं, पर नशे का गंदा धंधा रुक नहीं रहा। डिमांड है, तो सप्लाई भी है। स्कूल-कॉलेजों में नशे की खेप पहुंचाई जा रही है। कुमाऊं हो या फिर गढ़वाल...ऐसा कोई जिला नहीं, जो कि नशे के सौदागरों के निशाने पर ना हो। हाल ही में उत्तराखंड में STF की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। एसटीएफ ने कुमाऊं में स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को पकड़ा है। जिसके पास से दस लाख की स्मैक बरामद हुई। मामला किच्छा का है। जहां स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी तस्कर की तलाश में पुलिस दिन रात एक किए हुए थी। कुछ दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेली से कुमाऊं में स्मैक की खेप पहुंचाई जा रही है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दोस्तों के साथ लौट रहे युवक की स्कूटी खाई में गिरी, हुई दर्दनाक मौत
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने जाल बिछाना शुरू कर दिया। शनिवार रात चेकिंग के दौरान एसटीएफ ने बिना नंबर की सुपर स्प्लैंडर बाइक को रोककर बाइक सवार युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पकड़े गए तस्कर का नाम वसीम खां है, वो बरेली का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बरेली के रहने वाले मेहरबान से स्मैक खरीदता था। जिसे रुद्रपुर, सितारगंज और किच्छा जैसे कई क्षेत्रों सप्लाई किया जाता था। इस बार वो सिरोली कलां के रहने वाले युसूफ कुरैशी के लिए स्मैक लाया था, लेकिन धर लिया गया। पुलभट्टा के पास पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। ये उत्तराखंड में STF की बड़ी कार्रवाई है। माना जा सकता है कि आगे भी एसटीएफ ऐसी कार्रवाई जारी रखेगी।