Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: क्रिकेट...इस खेल में शोहरत है, अथाह पैसा है और कंपटीशन भी। मौके सीमित हैं, इसीलिए हर खिलाड़ी पर खुद को बेहतर साबित करने का दबाव रहता है। घरेलू क्रिकेट में ऐसे कई होनहार क्रिकेटर्स हैं जो कि टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका पाने के लिए तरस रहे हैं। इस मामले में उत्तराखंड के क्रिकेटर ऋषभ पंत बहुत खुशकिस्मत रहे। क्योंकि उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका भी मिला और फेम भी। ये बात और है कि ऋषभ इन मौकों को सफलता में नहीं बदल पाए। आईपीएल में धांसू खेल से छा जाने वाले ऋषभ पंत टीम इंडिया में फेल साबित होते रहे। साल की शुरुआत में उन्हे इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खेलने का मौका मिला था, पर ऋषभ चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए। इंडियन टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चित कर सीरीज जीत ली, पर ऋषभ पंत के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे ऋषभ पंत का भविष्य मुश्किल में नजर आ रहा है। आगे जानिए कोहली ने क्या बयान दिया है।