Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उड़ता उत्तराखंड: युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है। कभी उत्तराखंड सिर्फ शराबखोरी के लिए बदनाम था, पर बदलते दौर के साथ-साथ नशे के तरीके भी बदल गए हैं। प्रदेश में स्मैक तस्करी के मामले बढ़े हैं। स्कूल-कॉलेज के छात्र स्मैक तस्करों के निशाने पर हैं। मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चल रहा है, पर इसका खास असर दिख नहीं रहा। सीमांत क्षेत्रों में हाल और भी बुरे हैं। हाल ही में अल्मोड़ा पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 6 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो स्कूल के बच्चों को स्मैक बेचा करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चल रहा है। अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की टीम जगह-जगह चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एचएम संस्थान के पास एक युवक के पास स्मैक की खेप रखी है। आगे पढ़िए