उत्तराखंड में भरभराकर गिरी दो मंजिला मकान की छत, 5 महिलाएं घायल

गांव की महिलाएं बुजुर्ग की मौत पर शोक जताने आई थीं। इसी दौरान मकान की छत गिर गई। हादसे में 5 महिलाएं घायल हुई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है...
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
House roof collapse: House roof collapse due to rainfall in champawat
Image: House roof collapse due to rainfall in champawat

चम्पावत: एक बड़ी खबर उत्तराखंड के चंपावत से आ रही है। जहां मंगलवार को मकान की छत भरभराकर ढह गई। दर्दनाक हादसे में 5 महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा नरसिंह डांडा गांव में हुआ। जहां पुराने दो मंजिले मकान का फर्श भरभराकर गिर गया। हादसे में 5 महिलाएं चोटिल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। सभी महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है। जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले 75 साल के बुजुर्ग छत्तर राम की सोमवार रात मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर गांव के लोग बुजुर्ग के घर की तरफ चल पड़े। पहाड़ में मौसम खराब है, मंगलवार को खूब बारिश हो रही थी। बारिश तेज हुई तो गांव वाले एक पुराने मकान के दो मंजिले में चले गए।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी: देहरादून रेलवे स्टेशन से इस दिन शुरू होगा ट्रेनों का संचालन
दो मंजिले घर का पाल मिट्टी से बना था, जो कि 30 से ज्यादा लोगों का भार सह नहीं पाया। मिट्टी का फर्श भरभराकर गिर गया। जिससे पांच महिलाएं चोटिल हो गईं। हादसे में घायल महिलाओं में 50 वर्षीय पिरोजी देवी, 49 वर्षीय देवकी देवी, 51 वर्षीय गोमती देवी, 40 वर्षीय मीना देवी और 52 वर्षीय हरू देवी शामिल हैं। हादसे के बाद सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। महिलाओं की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मकान काफी पुराना था, मकान की छत मिट्टी से बनी थी। क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिस वजह से मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में महिलाओं को ज्यादा चोट नहीं लगी। उनकी जान बच गई।