उत्तराखंड: लड़की के घरवालों ने मांगा लड़के वालों से दहेज, डिमांड पूरी न होने पर टूटी शादी

कुछ महीने पहले लड़का-लड़की फेसबुक पर मिले। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। 3 फरवरी को दोनों की शादी होने वाली थी, पर लड़की दहेज में 50 हजार की नकदी और सोने के जेवर मांगने लगी, डिमांड पूरी ना होने पर शादी तोड़ दी...
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Dowry: Bride family asked for dowry from the groom marriage broken
Image: Bride family asked for dowry from the groom marriage broken

रुड़की: दहेज के लिए बेटियों की प्रताड़ना की खबरें आपने खूब सुनी होंगी, पर रुड़की में तो गजब ही हो गया। यहां लड़की के घरवालों पर दहेज मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती और उसके परिवार वालों ने शादी के लिए 50 हजार की नकदी और सोने के जेवरात मांगे थे। लड़के वालों ने असमर्थता जताई तो लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। लड़का रुड़की का रहने वाला है और लड़की दिल्ली की। दोनों की 3 फरवरी को शादी होने वाली थी। पर लड़की वाले दहेज की मांग पर अड़ गए। मामला अब पुलिस के पास है, पुलिस जांच कर रही है। अब पूरा मामला जानते हैं। रुड़की में एक जगह है सलेमपुर। पीड़ित युवक इसी गांव में रहता है। कुछ महीने पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती एक लड़की से हुई। लड़की दिल्ली की रहने वाली थी। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने बिना देर किए लड़की को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी: गढ़वाल और कुमाऊं के लिए 8 फरवरी से शुरु होंगी हेली सेवाएं, जानिए पूरी खबर
लड़की और उसके घरवाले भी तैयार हो गए। दो महीने पहले युवक के परिजन युवती के घर पहुंचे और सगाई की रस्म अदा की। 3 फरवरी को शादी का दिन तय हुआ। लड़के के घरवाले शादी की तैयारी में जुटे थे, लेकिन गुरुवार को घरवालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। युवती की एक कॉल ने परिवार की खुशियां पलभर में गायब कर दीं। युवती ने फोन करके कहा कि उसे शादी से पहले दहेज में 50 हजार की नकदी और जेवर चाहिए। नहीं मिले तो वो शादी नहीं करेगी। युवक के घरवालों ने युवती को समझाने की बहुत कोशिश की, पर वो मानी नहीं। युवती ने शादी तोड़ दी। जिसके बाद युवक के परिजन गंगनगर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बताया कि युवक पक्ष के लोग तहरीर देने आए थे, पर बाद में तहरीर लेकर चले गए। शिकायत मिलने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।