Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में आम लोगों के साथ-साथ संत समाज भी अपराधियों के निशाने पर है। मामला अल्मोड़ा का है, जहां रानीखेत में एक गुफा में रहने वाले बाबा और उनके साथी पर देर रात संदिग्ध लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में बाबा की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल है। देर रात हुई हत्या की वारदात से इलाके के लोग डरे हुए हैं। क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। बाबा का नाम केशरनाथ था। बताया जाता है कि बाबा केशरनाथ की उम्र 103 साल थी। वो पिछले 20 साल से एक गुफा में रह रहे थे। बाबा की गुफा अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर स्थित कैंची धाम से करीब दो किलोमीटर दूर है। वो थुआ की पहाड़ी में स्थित गुफा में रहते थे। जहां आस-पास के लोग उनकी सेवा के लिए जाया करते थे।