Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड की युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में है। नशे के चलते युवा बर्बाद हो रहे हैं, परिवार तबाह हो रहे हैं। महिलाएं अपने स्तर पर नशे के खिलाफ मुहिम चला रही हैं। लेकिन जिस प्रदेश में महिलाएं नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रही हैं, उसी प्रदेश में कुछ महिलाएं नशे का धंधा करते पकड़ी जा रही हैं। कुछ दिन पहले कुमाऊं में पुलिस ने एक महिला को शराब तस्करी करते पकड़ा था। अब रुद्रपुर में एक युवती नशे के इंजेक्शन बेचते पकड़ी गई। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पास से 331 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। घटना रविवार की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ा झील के पास एक युवती नशीले इंजेक्शन बेच रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी।