Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: सर्दी के सितम से फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। सोमवार को राज्य में ज्यादातर जगह धूप खिली रही, लेकिन शीतलहर की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं के चलते धूप में भी राहत नहीं मिल रही। 6 जिलों के लिए अगले 24 घंटे मुश्किलभरे साबित होंगे। मौसम विज्ञान केंद्र ने चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इन जिलों के लोग संभलकर रहें। मैदानी इलाकों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा। कोहरे के दौरान हादसे की आशंका बढ़ जाती है, इसीलिए वाहन चलाते वक्त सावधान रहें। मौसम के लिहाज से सोमवार का दिन प्रदेश के लिए राहत भरा रहा। पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिली रही, हालांकि ठंडी हवा ने लोगों को बैचेन किया हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा।