उत्तराखंड पुलिस के पूर्व DSP हिमांशु शाह का निधन, परिवार में शोक की लहर

पूर्व डीएसपी और वर्तमान में ऊधमसिंहनगर के सीओ के तौर पर काम कर रहे हिमांशु शाह का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया...
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Former dsp himanshu shah: Former dsp died in udhamsinghnagar
Image: Former dsp died in udhamsinghnagar

रुद्रपुर: उत्तराखंड पुलिस ने अपने एक होनहार अफसर को खो दिया। पूर्व डीएसपी और वर्तमान में ऊधमसिंहनगर के सीओ के तौर पर काम कर रहे हिमांशु शाह का निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मातम पसर गया। ऊधमसिंहगनर में भी गमगीन माहौल है। सहकर्मियों ने उनके निधन पर शोक जताया। हिमांशु शाह लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चला। काफी वक्त तक वो दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भी एडमिट रहे। कुछ दिन पहले ही वो एम्स में इलाज कराकर वापस लौटे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मेडिसिटी अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पुलिस अफसर हिमांशु शाह रुद्रपुर के पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी रह चुके हैं। पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों के बीच उनकी छवि बेहद साफ-सुथरी थी। वो सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। यही वजह है कि पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ आम लोग भी उन्हें बहुत पसंद करते थे। रुद्रपुर में बतौर डीएसपी रहते हिमांशु शाह ने कई बड़े मामलों का खुलासा किया। कई अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया। वो नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से उत्तराखंड पुलिस ने अपना होनहार अफसर खो दिया है। हिमांशु शाह के निधन की सूचना मिलते ही उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: जन्म से दिव्यांग इस बच्ची के लिए दुआ करें, गरीब-माता पिता की मदद करें...शेयर करें