Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
नैनीताल: कुछ हफ्ते पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी ‘पंगा’। फिल्म में अभिनेत्री कंगना रणौत एक डॉयलॉग कहती हैं कि ‘मैं एक मां हूं, और मां के कोई सपने नहीं होते’। ये फिल्म एक कबड्डी प्लेयर की कहानी पर आधारित थी, जो कि कई साल बाद एक बार फिर खेल के मैदान में उतरती है, और खुद को साबित करती है। एक ऐसी ही कहानी अपने उत्तराखंड में भी है। उत्तराखंड के रानीखेत में एक शिक्षिका हैं यशोदा कांडपाल। इन्होंने ऑल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन कर तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। चार दिनों तक चली ऑल इंडिया मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा के पंचकूला में हुआ था। जिसमें शिक्षिका यशोदा कांडपाल ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया। आगे भी पढ़ लीजिए