Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ में यूं तो स्वास्थ्य सुविधाओं का पहले से ही टोटा है लेकिन जहां अस्पताल भी हैं, वहां के हाल बुरे हैं। पौड़ी गढ़वाल (pauri garhwal) के रिखणीखाल विकासखण्ड में 25 बेड का अस्पताल पानी को भी तरस रहा है। यहां पर बरसात में तो पानी रहता है पर गर्मियों में अस्पताल को टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। दो सफाई कर्मचारियों के होते हुए भी अस्पताल में चारों और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह जगह शराब की बोतलें पॉलिथीन बिखरी पड़ी हुई है। पौड़ी गढ़वाल (pauri garhwal) के इस अस्पताल के बाहर एक एबुलेंस जंग खा रही है और अस्पताल में दूसरी नई एम्बुलेंस आ गई है वो भी शो पीस बन कर खड़ी है। आज जब हमारे संवाददाता अस्पताल में पहुंचे तो यहाँ पर दो डॉक्टर मिले जबकि यहाँ पर इससे ज्यादा डॉक्टरों की नियुक्ति है। छेत्रिय समाजसेवी मंगत सिंह रमोला ने कहा कि ये क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि अस्पताल में शराब की बोतलें पाई गई है और इस अस्पताल में एक्सरे पैथोलॉजी सहित अन्य कोई भी सुविधाएं नही हैं। जब मीडिया ने यहाँ पर तैनात डॉक्टर कुनाल चौधरी से शराब की बोतलों व सफाई के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि क्षेत्रीय लोग अस्पताल परिसर में गंदगी फैलाते हैं व शराब का सेवन करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पानी की कमी के कारण अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी सही नहीं हो पाती।