Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चले ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल (major vibhuti dhaundiyal) को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा। मार्च में राष्ट्रपति भवन में होने वाले कार्यक्रम में शहीद के परिजन यह सम्मान ग्रहण करेंगे। मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल पिछले साल कश्मीर में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। पुलवामा हमले के बाद घाटी में जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चले ऑपरेशन में उत्तराखंड के लाल ने अपनी शहादत दी थी। मंगलवार को शहीद मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल (major vibhuti dhaundiyal) की पहली बरसी पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। डंगवाल रोड स्थित उनके आवास में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश के गणमान्य लोग पहुंचे। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने भी शहीद के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की पत्नी और उनकी माता से भी मुलाकात की।