उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में हड़कंप..गांव में मिला पाकिस्तान कबड्डी वर्ल्ड कप का बैनर

मुनस्यारी में एक पेड़ में अटके ढेर सारे गुब्बारे लोगों को हैरत में डाल रहे हैं, गुब्बारों के साथ पाकिस्तान कबड्डी वर्ल्ड कप का बैनर भी लगा मिला। लोगों ने इन गुब्बारों के पाकिस्तान से उड़कर यहां पहुंचने की आशंका जताई है...
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Munsiyari: Pakistan kabaddi world cup banner found in munsiyari
Image: Pakistan kabaddi world cup banner found in munsiyari

पिथौरागढ़: नीले आसमान में उड़ते रंग-बिरंगे गुब्बारे आंखों को बड़ा सुकून देते हैं, लेकिन उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में इन्हीं गुब्बारों ने पुलिस और खुफिया तंत्र की नींद उड़ा दी है। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक मामला मुनस्यारी का है, जहां कोट्यूड़ा में एक पेड़ में अटके ढेर सारे गुब्बारे लोगों को हैरत में डाल रहे हैं। सभी गुब्बारे हरे और सफेद रंग के हैं, जिन पर एक चिट लगी मिली। चिट में सर्किल स्टाइल कबड्डी वर्ल्ड कप 2020 लिखा हुआ है। गुब्बारों के साथ पाकिस्तान कबड्डी वर्ल्ड कप-2020 का बैनर लगा था। साथ ही पाकिस्तान की एक फर्टिलाइजर कंपनी का नाम भी लिखा हुआ है। सभी गुब्बारे एक मोटी रस्सी से बंधे हैं। लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि ये गुब्बारे पाकिस्तान से उड़कर यहां पहुंचे हैं। पुलिस भी सतर्क हो गई है, गुब्बारों की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने जांच टीम मौके पर भेज दी है।

यह भी पढ़ें - देहरादून में CAA का समर्थन करने पहुंचे चन्द्रशेखर रावण, भारत बंद का किया आह्वान
कोट्यूड़ा में एक गांव है खुनखुनिया तोक, जहां बांज के पेड़ में गुब्बारे अटके हुए थे। गुब्बारे भी दस-बीस नहीं, बल्कि सौ के आस-पास हैं। हरे और सफेद रंग के गुब्बारे देख मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बड़ी संख्या में मोटी रस्सी से बंधे गुब्बारों को देखकर लोग आशंकित हैं। कई लोगों ने इन गुब्बारों के पाकिस्तान से उड़कर यहां पहुंचने की आशंका जताई। जिसके बाद खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि गुब्बारों के साथ जो चिट लगी हुई है, वो एक एडवर्टाइजमेंट कंपनी की है। ये कंपनी नेपाल समेत कई देशों में खेलों का आयोजन करती है। हो सकता है कंपनी ने प्रचार के लिए गुब्बारे उड़ाए हों। पुलिस का कहना है कि पाकिस्तान या नेपाल से बैलून मुनस्यारी पहुंचना संभव नहीं है। बहरहाल पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देश पर एक जांच टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।