पहाड़ में एक विधायक ऐसा भी..टॉपर बच्चों को अपनी सैलरी से करवाएंगे भारत भ्रमण

देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी (devprayag vidhayak vinod kandari) ने क्षेत्र के टॉपर छात्रों को भारत भ्रमण कराने का ऐलान किया है। छात्रों के घूमने का पूरा खर्चा देवप्रयाग विधायक उठाएंगे...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
devprayag vidhayak vinod kandari: devprayag vidhayak vinod kandari initiative
Image: devprayag vidhayak vinod kandari initiative

टिहरी गढ़वाल: टिहरी जिले के होनहार छात्रों के लिए अच्छी खबर है। टॉप करने वाले छात्रों को देश भ्रमण का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें कोई खर्च भी नहीं देना पड़ेगा। घूमने वाले छात्रों का पूरा खर्चा देवप्रयाग विधायक (devprayag vidhayak vinod kandari) उठाएंगे। ये पहल होनहार छात्रों को पढ़ने के लिए, आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए की गई है। जिसका श्रेय देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी को जाता है। नई टिहरी के बीजेपी दफ्तर में हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी (devprayag vidhayak vinod kandari) ने कहा कि वो इंटर और हाईस्कूल में टॉप करने वाले बच्चों को भारत दर्शन करवाएंगे। घूमने का खर्चा वो अपनी सैलरी से देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के होनहार छात्रों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बच्चों को देश भ्रमण कराने का फैसला किया है। जो बच्चे टॉप करेंगे, उनको हर साल वे अपने खर्च पर कहीं न कहीं भ्रमण करवाएंगे। ताकी बच्चों का मानसिक विकास हो सके और वे देश के बारे में जान सकें। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर एंबुलेंस सेवा का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर उनकी सीएमओ से बात हो चुकी है। इस क्षेत्र में जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड की दिव्या रावत का कमाल, बांज की जड़ों में पनपेगा दुनिया का सबसे मंहगा मशरूम