उत्तराखंड: महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया बना पूर्णागिरि मेला, स्थानीय उत्पादों से शानदार कमाई

समूह से 20 महिलाएं जुड़ी हैं, आगे और महिलाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के पूर्णागिरि मेले से अच्छी खबर है
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Purnagiri mela uttarakhand: Women earning money by making prasad in purnagiri mela
Image: Women earning money by making prasad in purnagiri mela

चम्पावत: टनकपुर। पूर्णागिरि मेले purnagiri mela के दौरान प्रसाद बांटने का कार्य जागेश्वर धाम की तर्ज पर किया जाएगा। प्रसाद महिला समूह तैयार कर रहा है। प्रषिक्षण के लिए अल्मोड़ा से विशेषज्ञों को बुलाया गया था। महिलाओं के प्रसाद बनाने के लिए भवन व्यवस्था भी कर दी गई है। बुधवार को पूर्णागिरि मेले के दौरान जागेश्वर धाम की तर्ज पर प्रसाद बनाने वाली महिलाओं ने एसडीएम दयानन्द सरस्वती से वार्ता की। वार्ता के दौरान महिलाओं ने कहा कि उन्होंने प्रसाद तैयार करना पूरी तरह से सीख लिया है। इसके बाद उन्होंने प्रसाद बनाने और बेचने के लिए दुकान की मांग की। एसडीएम ने महिलाओं को ठूलीगाड़ में चयनित दो दुकान की दरों में कार्य करने को कहा है। महिलाओं ने बताया कि वह इलायची दाना, बेसन लड्डू, माता की श्रृंगार सामग्री बना रही हैं। जिसे महिलाएं स्वयं ही थैले में बंद कर भक्तों को बेचेंगी। समूह से 20 महिलाएं जुड़ी हैं, आगे और महिलाओं को जोड़ने की तैयारी की जा रही है। महिलाएं इस तरह का रोजगार मिलने से बेहद खुष हैं। वह परिवार के साथ साथ भक्तों को भी सुविधा दे रहे हैं। महिलाओं ने रोजगार मिलने पर अधिकारियों का आभार जताया है। इस अवसर पर बसंती देवी, विनीता देवी, कल्पना देवी, चन्द्र शर्मा, बबीता महर, लक्ष्मी भट्ट आदि मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में एक विधायक ऐसा भी..टॉपर बच्चों को अपनी सैलरी से करवाएंगे भारत भ्रमण