Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के लाल को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिली है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी भास्कर खुल्बे को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त (Bhaskar khulbe pm modi adviser) किया गया है। इस संबंध में शुक्रवार को एक सरकारी आदेश जारी हुआ। जिसमें कहा गया कि सेवानिवृत आईएएस अधिकारियों भास्कर खुल्बे और अमरजीत सिन्हा को प्रधानमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को 'कैबिनेट की नियुक्ति समिति' (एसीसी) ने सचिव के पद के समान पद पर नियुक्ति की मंजूरी दी। भास्कर खुल्बे साल 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो पश्चिम बंगाल कैडर से थे। खुल्बे ने पहले भी पीएमओ में अपनी सेवा दी है। शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया कि नियुक्तियों को अनुबंध के आधार पर दो साल की अवधि के लिए किया गया है और यह अगले आदेश के बाद ही बढ़ सकेगा। साथ ही कहा गया है कि सरकार में सचिव स्तर के पुन: नियोजित अधिकारियों के मामले में लागू नियम और शर्तें उन पर लागू होती हैं। फिलहाल नियुक्ति 2 साल के लिए है, जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है। चलिए अब आपको पीएम नरेंद्र मोदी के सलाहकार (Bhaskar khulbe pm modi adviser) बनाए गए भास्कर खुल्बे के बारे में और जानकारी देते हैं।