Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के लिए गौरवशाली पल है। उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले पूर्व आईएएस अफसर भास्कर खुल्बे (Bhaskar khulbe pm modi adviser) को केंद्र में अहम जिम्मेदारी मिली है। भास्कर खुल्बे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार नियुक्त हुए हैं। भास्कर खुलबे 1983 बैच के आईएएस अफसर रहे हैं। उनका पहाड़ के छोटे से इलाके से निकलकर केंद्र में अहम जिम्मेदारी निभाने तक का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। भास्कर खुल्बे उत्तराखंड के नैनीताल से ताल्लुक रखते हैं। वो यहीं पले बढ़े। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले खुल्बे का परिवार तल्लीताल में लक्ष्मी कुटीर के पास रहता था। उनके पिता ख्यालीराम खुल्बे कांट्रेक्टर थे। उनके दो भाई नवीन और जीवन बैंक में अधिकारी रहे। भास्कर बचपन से ही खूब होनहार थे। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने कुमाऊं यूनिवर्सिटी के डीबीएस परिसर में एडमिशन लिया। यहां से साल 1979 में जूलॉजी से एमएससी की। वो अपने बैच के टॉपर थे।