Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
रुड़की: पहाड़ के प्रतिभाशाली क्रिकेटर अपने शानदार प्रदर्शन से देवभूमि का मान बढ़ा रहे हैं। यहां के बेटे ही नहीं, बेटियां भी क्रिकेट के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। बीसीसीआई के महिला अंडर-19 टूर्नामेंट में उत्तराखंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। राजकोट में चल रहे टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम ने त्रिपुरा की टीम को 97 रनों के बड़े अंतर से हराया। उत्तराखंड की जीत में जिस क्रिकेटर का अहम योगदान रहा, उस होनहार बिटिया का नाम है शगुन चौधरी। अंडर 19 उत्तराखंड क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शगुन चौधरी रुड़की की रहने वाली हैं। उन्होंने मैच में 90 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत उत्तराखंड की टीम त्रिपुरा को हराने में कामयाब रही। निर्धारित 50 ओवरों के मैच में उत्तराखंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा को 210 रनों का लक्ष्य दिया था। उत्तराखंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। विकेट जल्दी-जल्दी गिरने लगे। बाद में शगुन चौधरी बल्लेबाजी करने पहुंचीं और क्रीज पर टिककर 147 गेंदों पर 90 रनों की धुआंधार पारी खेली।