Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: दिल्ली में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी उत्तराखंड चुनाव की तैयारी में जुटी है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। पार्टी ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए हैं। आप के प्रदेश संयोजक एसए कलेर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में आप उत्तराखंड (Aam aadmi party uttarakhand) की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। साथ ही जनता के बीच दूसरी राजनीतिक पार्टियों के बेहतर विकल्प के तौर पर भी उभरेगी। बागेश्वर में हुई एक प्रेस कांफ्रेस में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक एसए कलेर ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर काम किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम उत्तराखंड में इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।