इंडियाज बेस्ट डांसर शो में नजर आ रहे अमन शाह ऋषिकेश के रहने वाले हैं, यहां तक का सफर अमन ने अपनी मेहनत से तय किया, अब उसे आगे बढ़ने के लिए आपके वोट्स की जरूरत है। देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: India’s best dancer contestant aman shah
देहरादून: इंडियाज बेस्ट डांसर शो का आगाज हो चुका है। इस रिएलिटी टीवी शो में देशभर के बेस्ट डांसर अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आ रहे हैं। इन होनहार युवाओं में से एक हैं अमन शाह Aman shah dance, जो कि उत्तराखंड के रहने वाले हैं। अमन का परिवार ऋषिकेश में रहता है। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर इंडियाज बेस्ट डांसर शो तक पहुंचने के लिए अमन ने बहुत मेहनत की है। ऑडिशन राउंड में उन्होंने उड़ता पंजाब सांग पर शानदार डांस पेश किया। जजेज ने भी अमन शाह की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि अमन का डांस एंटरटेनिंग हैं, उनके मूव्स यूनिक हैं। 29 फरवरी को सोनी टीवी पर इंडियाज बेस्ट डांसर का शानदार प्रीमियर प्रसारित हुआ। ये शो दूसरे डांस रिएलिटी शोज से अलग है। क्योंकि इसमें कंटेस्टेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सिर्फ 90 सेकेंड का वक्त मिलता है।
यह भी पढ़ें - राघव जुयाल: पहाड़ के इस लड़के को बॉलीवुड में मिला बड़ा नाम, जानिए सफर..देखिए वीडियो
जजेज को इंप्रेस करने वाले कंटेस्टेंट्स अगले राउंड के लिए चुने गए हैं। शो में कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के अलावा एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और कोरियोग्राफर गीता कपूर बतौर जज नजर आ रहे हैं। शो को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया होस्ट कर रहे हैं। शो में अमन के पिता भी पहुंचे थे। उन्होंने बेटे के रिएलिटी शो में पहुंचने पर खुशी जताई। अमन के पिता ऋषिकेश में टूरिस्ट गाइड के तौर पर काम करते हैं। अमन ने यहां तक का पहुंचने का सफर तय कर लिया है, लेकिन उसे ट्रॉफी तक पहुंचाने के लिए आपके योगदान की भी जरूरत है। हमारी आपसे अपील है कि अमन को ज्यादा से ज्यादा वोट्स दें, ताकि वो कांटेस्ट में आगे बढ़ सके। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से अमन Aman shah dance को शुभकामनाएं, आप भी अमन का हौसला बढ़ाएं, उसे वोट दें। चलिए आपको अमन का ऑडिशन वीडियो दिखाते हैं, इस वीडियो को देख आप भी अमन के फैन बन जाएंगे...
❤️❤️Keep Sharing ❤️ guys show your love!!
Like The page and follow me on Instagram
Dance13_amanshahKeep
Posted by Dance13amanshah on Monday, March 2, 2020