Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: पहाड़ के सरकारी स्कूलों का हाल बुरा है, ये बात हम सभी जानते हैं। गरीब बच्चों की शिक्षा को ज्यादातर शिक्षक गंभीरता से नहीं लेते। उनके लिए बच्चों को पढ़ाना जिम्मेदारी से ज्यादा सिर्फ ड्यूटी भर है, लेकिन शुक्र हैं कि इसी पहाड़ में सरिता बहुगुणा और नंदी बहुगुणा जैसी शिक्षिकाएं भी हैं, जो कि सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने में जुटी हैं। ये दोनों शिक्षिकाएं चंबा के सरकारी स्कूलों में पढ़ाती हैं। बीते रविवार को उन्हें दिल्ली में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। श्री अरविंदो सोसाइटी की तरफ से शून्य निवेश नवाचार कार्यक्रम के अंतर्गत बेहतर शिक्षण कार्य के लिए जिले से दो शिक्षिकाओं सरिता बहुगुणा और नंदी बहुगुणा का चयन किया गया था। दिल्ली के आईआईटी सभागार में हुए कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने सरिता बहुगुणा और नंदी बहुगुणा को सम्मानित किया।