टिक-टॉक स्टार भावना चुफाल ( bhawna chufal tik tok) पिथौरागढ़ की रहने वाली हैं, सोशल मीडिया पर उनके बनाए वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है। टिक-टॉक पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं...उनके वीडियो देखिए
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: One million people follow bhawna chufal tik tok
पिथौरागढ़: कायदे से इस्तेमाल हो तो सोशल मीडिया के बड़े फायदे हैं। अब टिक-टॉक को ही देख लीजिए। इस एप के जरिए हुनरमंदों के हुनर को पहचान मिल रही है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा की आपके आस-पास रहने वाले, साधारण से दिखने वाले युवाओं में भी हुनर कूट-कूटकर भरा है। टिक-टॉक के जरिए इनके टैलेंट को मंच मिल रहा है, साथ ही बड़ा प्लेटफॉर्म भी। बात जब टिक-टॉक स्टार्स की हो रही तो चलिए आपको अपने उत्तराखंड की टिक-टॉक स्टार से भी इंट्रड्यूज करा देते हैं। पहाड़ की रहने वाली इस बिटिया का नाम है भावना चुफाल ( bhawna chufal tik tok) , जो कि टिक-टॉक की नई सनसनी हैं। भावना दिल्ली में रहती हैं, टिक-टॉक पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भावना का परिवार मूलरूप से पिथौरागढ़ के नापड़ गांव का रहने वाला है। पिता गोविंद सिंह चुफाल निजी कंपनी में कार्यरत हैं और मां गंगा देवी एक गृहणी हैं। भावना के बनाए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। आगे देखिए भावना चुफाल के वीडियो
भावना ( bhawna chufal tik tok) दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। भावना के वीडियोज की सबसे खास बात ये है कि इनमें पहाड़ की संस्कृति देखने को मिलती है।
वो पहाड़ी भाषाओं में 300 से ज्यादा वीडियोज बना चुकी हैं। भावना बताती हैं टिक-टॉक पर आने का ख्याल उन्हें अपने दोस्तों को देखकर आया। उनके दोस्त टिक-टॉक पर अपने कल्चर से जुड़े वीडियोज शेयर करते थे। उन्हें देख भावना भी पहाड़ी संस्कृति, वेशभूषा और बोली में वीडियो तैयार करने लगीं। जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया।
आज उनके टिक-टॉक पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। भावना ने पहाड़ी वेशभूषा खासकर पिछौड़ा और नथ पहनकर पंजाबी, हरियाणवी, बंगाली, मराठी, बिहारी, नेपाली और हिमाचली भाषा में भी टिक-टॉक वीडियो बनाए हैं। भावना टिक-टॉक की नई सनसनी हैं।
हाल ही में भावना को दिल्ली विवि में हुए एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। टिक-टॉक जैसे वीडियो एप्स युवाओं को टैलेंट दिखाने के साथ ही कमाई करने का मौका भी दे रहे हैं, जिस वजह से इनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।