उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर, गैरसैँण बनी ग्रीष्मकालीन राजधानी..CM त्रिवेन्द्र का ऐलान

बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में राजधानी बनाने का ऐलान किया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
gairsain capital uttarakhand: gairsain capital uttarakhand for summer
Image: gairsain capital uttarakhand for summer

चमोली: गैरसैंण...चमोली जिले का ये क्षेत्र प्रदेश की राजनीति का अहम मुद्दा है। लोग गैरसैंण को प्रदेश की स्थाई राजधानी के तौर पर देखना चाहते हैं, इसके लिए आंदोलन भी हो रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है। गैरसैंण (gairsain capital uttarakhand) को राजधानी बनने का गौरव हासिल हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया है। राज्य समीक्षा ने बहुत वक्त पहले ही आपको इस बात की खबर दी थी। बात को हवाएं तभी लग गई थी, जब ये दावा किया था बीजेपी के विधायक महेंद्र भट्ट ने। महेंद्र भट्ट बदरीनाथ विधानसभा से बीजेपी के विधायक हैं। उन्होंने उस वक्त कहा था कि उनकी मुख्यमंत्री से इस बारे में बात हुई है। विधायक महेंद्र भट्ट की बात सच साबित हो गई और इसके साथ ही गैरसैंण में होने वाला बजट सत्र ऐतिहासिक साबित हुआ। गैरसैंण (gairsain capital uttarakhand) के भराड़ीसैंण विधानसभा में 3 मार्च से बजट सत्र शुरू हुआ। मुख्‍यमंत्री रावत ने 53526 हज़ार करोड़ का बजट पेश किया। इससे पहले विपक्ष के हंगामे की बीच आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट विधानसभा में पेश की। बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में राजधानी बनाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण राजधानी शहीदों को समर्पित है। गैरसैंण ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा आंदोलनकारियों का सम्मान है. उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण की अवधारणा पूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल के खुरेत गांव की बेटी, इसरो में वैज्ञानिक बनकर कर रही है देश सेवा