Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अगर आप पहाड़ी हैं तो पहाड़ी गीत आपको भी जरूर पसंद आते होंगे। सोशल मीडिया और यूट्यूब ने पहाड़ के होनहार गायकों को खुला मंच दिया है। ऐसे ही हुनरमंद गायकों में से एक हैं लोक गायक इंदर आर्या। इनका नया गीत सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। गीत का टाइटल है ‘मेरो लहंगा-2’(mero lehenga kumaoni song) । अब तक आपने पंजाबी गीत ‘लहंगा’ सुना और देखा होगा। लेकिन पहाड़ी ‘मेरो लहंगा-2’ गीत इसे भी टक्कर देता महसूस होता है। गीत को अपनी आवाज से सजाया है इंदर आर्या और ज्योति आर्या ने। दोनों बहुत अच्छा गाते हैं। ‘मेरो लहंगा’ में शब्दों, आवाज और संगीत की शानदार जुगलबंदी है। गीत को संगीत से सजाया है अशीम मंगोली ने। एडिटिंग दिनेश पोखरियाल की है। गीत को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस पर कई कवर गीत भी बने हैं, जिन्हें खूब हिट्स मिल रहे हैं। ‘मेरो लहंगा-2’ का प्रीमियर पिछले साल नवंबर में हुआ था। 4 महीने के भीतर इसे एक करोड़ से ज्यादा हिट्स मिल चुके हैं।