कोटद्वार में बाइक सवारों ने चाकू की नोक पर पार्षद की बेटी को लूटा, मोबाइल छीनकर फरार

कोटद्वार में लूट-डकैती की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। लोग सुनसान इलाकों से गुजरते हुए डरने लगे हैं। बुधवार शाम बाइक सवार युवकों ने चाकू दिखाकर पार्षद की बेटी का मोबाइल छीन लिया..
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Kotdwar news: Mobile snatched from a lady in kotdwar
Image: Mobile snatched from a lady in kotdwar

पौड़ी गढ़वाल: कोटद्वार में बाइक सवार लुटेरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर में लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। बुधवार शाम लुटेरों ने पार्षद की बेटी से चाकू की नोक पर लूटपाट की। युवकों ने चाकू दिखाकर पार्षद की बेटी का मोबाइल छीन लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक देर शाम पीड़ित युवती काशीरामपुर तल्ला की तरफ जा रही थी। जब वो खोह नदी पर बने गूलर पुल से गुजरी, तभी दो बाइक सवार युवकों ने लड़की का रास्ता रोक लिया। लड़की बुरी तरह घबरा गई। बाद में युवकों ने लड़की को चाकू दिखाकर उसके पास रखा मोबाइल लूट लिया। पीड़ित युवती के पिता धीरज सिंह नेगी नगर निगम वार्ड नंबर 3 से पार्षद हैं। घटना से क्षेत्र के लोग डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना वायरस वाला लेटर वायरल, दून मेडिकल कॉलेज को देनी पड़ी सफाई
लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। लोगों ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में लूटपाट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। 24 फरवरी को तीन कार सवार युवकों ने एक महिला के सोने के कुंडल लूट लिए थे। वार्ड नंबर 33 में चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़कर नकदी पर हाथ साफ कर लिया। 27 फरवरी को दिनदहाड़े लूट की दो घटनाएं हुईं, लेकिन पुलिस आरोपियों को अब तक पकड़ नहीं पाई। वहीं पुलिस ने कहा कि हम सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं। लूटपाट करने वालों की पहचान की जा रही है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।