शर्मनाक: युवकों ने तहसीलदार के घर में महिला को बंधक बनाया..अश्लील हरकतें करने का आरोप

शनिवार को केयर टेकर घर में अकेली थी, इसी दौरान तीन युवक घर में घुस गए और महिला को बंधक बनाकर उसके साथ छेड़छाड़ की, घटना के बाद से पीड़ित महिला सदमे में है...
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
crime: Care taker of tehsildar molested in champawat uttarakhand
Image: Care taker of tehsildar molested in champawat uttarakhand

चम्पावत: महिला दिवस के मौके पर चंपावत से एक शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। यहां सदर तहसीलदार की केयर टेकर को कुछ युवकों ने बंधक बना लिया। आरोपियों ने महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस का मानना है कि ये शर्मनाक करतूत नशेड़ियों ने की होगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं, आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। घटना शनिवार की है। नागनाथ मंदिर के पास सदर तहसीलदार का आवास है। दोपहर के वक्त तहसीलदार की केयर टेकर घर में अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक नशे की हालत में घर में घुसे और महिला को बंधक बनाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। बाद में महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें - होली के बाद उत्तराखंड पुलिस की होली, ढोल की थाप पर जवानों संग थिरके SP सिटी..देखिये
थोड़ी देर बाद तहसीलदार घर पहुंची तो उन्होंने केयर टेकर को बंधक बने देखा। पीड़ित बुरी तरह डरी हुई थी। बाद में पीड़ित ने उन्हें घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से केयर टेकर बुरी तरह डरी हुई है, वो सदमे में है। देर रात पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना को अंजाम देने वाले युवक आसपास रहने वाले नशेड़ी हो सकते हैं, उनकी तलाश जारी है।