Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: धन्य है उत्तराखंड, जहां सांसद अनिल बलूनी जैसे जनप्रतिनिधि हैं। सांसद अनिल बलूनी गढ़वाल और कुमाऊं के बीच दूरी कम करने के प्रयास में जुटे हैं। पलायन रोकना हो या फिर संचार सेवाओं को मजबूत बनाना। अनिल बलूनी हर मोर्चे पर सफल रहे हैं। कैंसर जैसी बीमारी से जूझने के बावजूद वो उत्तराखंड के हित के लिए लगातार प्रयास करते रहे। होली के अगले ही दिन उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऐसी खबर दी, जिसे सुनकर आपका दिल खुश हो जाएगा। हाल ही में उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। सांसद बलूनी ने इस मुलाकात के दौरान काशीपुर-धामपुर के बीच बिछाई जाने वाली रेल लाइन की प्रगति के बारे में जाना। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस दिशा में कार्य जारी है। रेल मंत्रालय ने धामपुर-काशीपुर रेललाइन का सर्वे पूरा कर लिया है। दोनों क्षेत्रों के बीच कुल 7 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछाई जानी है, जिस पर करीब साढ़े 12 सौ करोड़ रुपये का अनुमानित खर्चा आएगा।