Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पहाड़ में खेती-किसानी करने वाले पिता के होनहार बेटे ने गेट परीक्षा में 202वीं रैंक लाकर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। इस होनहार युवा का नाम है रोहित नेगी। रोहित कोटद्वार के रहने वाले हैं। रोहित ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानि गेट में 202 वीं रैंक हासिल की। इन दिनों रोहित के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। माता-पिता भी बेटे की सफलता से गदगद हैं। रोहित की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रोहित का परिवार कोटद्वार-भाबर के रामदयालपुर में रहता है। पिता रमेश नेगी किसान हैं, जबकि माता सरिता नेगी गृहणी हैं। किसान होने के बावजूद रमेश नेगी ने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं होने दी। रोहित ने 12वीं तक की पढ़ाई एमकेवीएन स्कूल से की। बाद में गोविंद वल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी में एडमिशन लिया। जहां वो कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। रोहित ने अपने पहले ही प्रयास में गेट में 202वीं रैंक हासिल की है। वो अपने इंस्टीट्यूट के टॉपर रह चुके हैं। इन दिनों रोहित के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। रोहित ने कहा कि वो कंप्यूटर साइंस से एमटेक करना चाहते हैं। इसके बाद वो वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करेंगे। यही उनका सपना है। गेट परीक्षा के लिए रोहित हर दिन 10-10 घंटे पढ़ाई करते थे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया। रोहित नेगी के शिक्षक बनित नेगी के मुताबिक रोहित पढ़ने में मेधावी रहा है, कक्षा में गूढ़ विषयों की जानकारी रखना रोहित का शगल रहा है। राज्य समीक्षा टीम की तरफ से रोहित को ढेरों शुभकामनाएं। साथ ही गोविंद वल्लभ पंत इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी घुड़दौड़ी के तमाम शिक्षकों को भी बधाई।
यह भी पढ़ें - जय देवभूमि: धन्य हैं 76 बरस की ये दादी मां, अपने हाथों से बंजर जमीन को बनाया विशाल जंगल