Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के बलुवाकोट गांव में इन दिनों जश्न का माहौल है। गांव के होनहार बेटे ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग यानि गेट की परीक्षा पास कर ली है। इस होनहार छात्र का नाम है हेमवती नंदन भट्ट। आज हम हेमवती नंदन की सफलता देख रहे हैं, लेकिन इस सफलता के पीछे उनका कठिन परिश्रम छिपा है। इस होनहार छात्र की कहानी आपको भी सपने पूरा करने का हौसला देगी। पिथौरागढ़ के धारचूला ब्लॉक मे एक गांव है बलुवाकोट। हेमवती नंदन भट्ट का परिवार इसी गांव में रहता है। पिता श्याम राज भट्ट गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। मां विमला देवी पढ़ी-लिखी नहीं हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है, इसके बावजूद पहाड़ के इस छात्र ने इंजीनियर बनने का सपना देखा और इसे पूरा करने के लिए खूब मेहनत की।