Sri Dev suman university के प्रो. हेमंत बिष्ट को कुछ कर्मचारियों ने कंडाली लगा दी थी। इस बदसलूकी से नाराज प्रो. बिष्ट ने आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। अब देखिए इस बवाल का वीडियो..
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
Image: Sri Dev siman university Hemant bisht kandali video viral
टिहरी गढ़वाल: हिमालय की वादियों में बसा उत्तराखंड...पिछले कुछ दिनों से यहां जो दो खबरें लगातार चर्चा में थी, उनमें से एक है कोरोना वायरस और दूसरा कर्मचारियों की हड़ताल। कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। कोरोना को रोकने के लिए अब भी प्रयास किए जा रहे हैं। खैर यहां हम बात करेंगे कर्मचारियों की हड़ताल की। 2 मार्च से उत्तराखंड जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारी हड़ताल पर थे। जिन कर्मचारियों ने हड़ताल का समर्थन किया, उनका जोरदार स्वागत हुआ। जिन्होंने समर्थन नहीं दिया, हड़ताल के बाद भी सरकारी दफ्तरों में काम करते रहे, उनका भी स्वागत हुआ, लेकिन कंडाली से। आंदोलन के दौरान पहाड़ में कर्मचारियों को कंडाली से झपोड़ने के कई मामले सामने आए। अब ऐसे ही एक मामले ने टिहरी गढ़वाल तूल पकड़ लिया है। श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी Sri Dev suman university के एक प्रोफेसर साहब कंडाली लगने से इतने तिलमिलाए कि उन्होंने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। घटना का वीडियो भी आपको दिखाएंगे, पर इससे पहले पूरा मामला जान लेते हैं। शिकायत दर्ज कराने वाले प्रोफेसर का नाम है डॉ. हेमंत बिष्ट, जो कि श्रीदेव सुमन यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट एग्जॉम कंट्रोलर हैं। मंगलवार को वो यूनिवर्सिटी में थे, तभी कुछ कर्मचारी वहां पहुंचे और डॉ. हेमंत बिष्ट को कंडाली लगा दी। डॉ. हेमंत तिलमिला गए। उन्होंने कंडाली लगाने वालों को जमकर लताड़ा, और अब उन्होंने राजकीय इंटर कॉलेज बगासुधार में तैनात कर्मचारी विकास डबराल और 6 अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट और बदसलूकी का केस दर्ज कराया है। आगे देखिए वीडियो
18 मार्च को मांगें पूरी होने पर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हुई तो कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल Sri Dev suman university के डॉ. हेमंत बिष्ट को मनाने के लिए श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल पहुंचा। वहां कुलपति और सह-परीक्षा नियंत्रक के सामने डॉ. हेमंत बिष्ट से घंटों वार्ता की, लेकिन डॉ. हेमंत बिष्ट नहीं माने। कुल मिलाकर दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो सकी। देर शाम डॉ. हेमंत बिष्ट देहरादून लौट आए। डॉ. हेमंत बिष्ट कंडाली लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का मन बना चुके हैं। चलिए अब आपको डॉ. हेमंत बिष्ट पर कंडाली लगने का वीडियो दिखाते हैं, जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉ. बिष्ट बदसलूकी करने वालों को लताड़ते दिख रहे हैं। आगे देखें वीडियो...
वीडियो साभार-पोस्टमैन इंडिया
यह भी पढ़ें -
उत्तराखंड में सदियों बाद बनते हैं ऐसे गीत, इस गीत ने हर आंख नम कर दी..आप भी देखिए