Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
चमोली: सोशल मीडिया किसी भी कलाकार को रातों-रात स्टार बना सकता है। शायद इसलिए लाखों युवा अपनी-अपनी किस्मत आजमाने के भरपूर प्रयास करते हैं। उत्तराखंड के गीतों का जलवा सोशल मीडिया पर बरकरार है। यूट्यूब से उत्तराखंड के कई युवाओं को काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई है। कला के हर क्षेत्र में उत्तराखंड के कलाकार निखर कर सामने आ रहे हैं।ऐसा ही एक कलाकार है अनूप परमार। अनूप परमार (anoop parmar) माणा गांव के निवासी हैं। डांस के शौकीन अनूप ने कई बार डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। युट्यूबर अनूप परमार का अपना यूट्यूब चैनल है जिसमें वो समय-समय पर डांस वीडियोज़ डालते रहते हैं। उनकी डांस वीडियो " तेरो लहंगा " यूट्यूब पर हिट हो चुकी है। मात्र दो महीने में इस वीडियो को तकरीबन 40 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। आगे देखिए वीडियो