पहाड़ में खौफनाक हत्याकांड..एसिड से जलाया गया महिला का चेहरा, खेत में मिली लाश

उत्तराखंड के देवलीखेत में महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की लाश झाड़ियों में पड़ी मिली, हत्यारों ने उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया था...
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Almora news: Women dead body found in almora
Image: Women dead body found in almora

अल्मोड़ा: उत्तराखंड से एक खौफनाक खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के रानीखेत में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। हत्यारों ने पहचान छुपाने के इरादे से महिला के चेहरे पर तेजाब डाल दिया था। मरने वाली महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की वजह पता चल सकेगी। घटना देवलीखेत इलाके की है। जहां गुरुवार को एक महिला की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट के रहने वाले श्याम सिंह सुबह के वक्त टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्हें गांव से कुछ दूर झाड़ियों के पास एक महिला का शव पड़ा दिखा। घबराए हुए श्याम सिंह तुरंत गांव पहुंचे और ग्रामीणों को इस बारे में बताया। शव मिलने की खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। लोग मौके पर जुटने लगे। राजस्व पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मरने वाली महिला के बाहरी क्षेत्र के होने की संभावना जताई है। शव दो से तीन दिन पुराना है। महिला की शिनाख्त ना हो सके इसलिए हत्यारों ने उसका चेहरा तेजाब से जला दिया था। आमतौर पर शांत माने जाने वाले देवलीखेत गांव में महिला की लाश मिलने से हर कोई सन्न है। लोग महिला की शिनाख्त करने और हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने कहा कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का पता चल सकेगा। आरोपियों की धरपकड़ के लिए राजस्व टीम गठित कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में बन रही है देश की सबसे मजबूत सड़क, जानिए इसकी 10 हाईटेक खूबियां.. देखिए वीडियो