Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: संगीत के क्षेत्र में उत्तराखंडियों का कोई जवाब नहीं। इन्हीं में से एक हैं बी के सामंत..चंपावत के रहने वाले बीके सामंत भले ही मुंबई में रह रहे हों लेकिन खुद को पहाड़ से जोड़े रखने के लिए वो शानदार काम कर रहे हैं। बीके सामंत अब तक कई पहाड़ी गीतों के जरिए यू-ट्यूब पर अलग ही जगह बना रहे हैं। उनके गाए हुए गीत थल की बजार thal ki bazar ने शानदार रिकॉर्ड बनाया है। सिर्फ 15 महीनों में इस गीत को 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। शानदार संगीत, शानदार वीडियोग्राफी और खूबसूरत लोकेशन से भरे इस गीत की हर कोई तारीफ ही कर रहा है। कहते हैं कि सच्ची लगन और मेहनत से किए गए काम की हर तरफ तारीफ होती है, ये ही सब कुछ इस गीत के साथ भी हो रहा है। आइए आगे आप भी ये गीत देख लीजिए।