Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पिथौरागढ़: कोरोना का खौफ़ हम सब के अन्दर मौजूद है। और हो भी क्यों न? इस वायरस ने समस्त विश्व को अंत की कगार पर खड़ा कर दिया है। चीन से आया ये वायरस तेजी से भारत को भी अपनी चपेट में ले रहा है। इस जानलेवा वायरस ने उत्तराखंड में भी अपना आतंक मचाया हुआ है। लोगों को दहशत में रखा हुआ है। कोरोना के लक्षण बेहद सामान्य हैं इसलिए इसकी पहचान करना थोड़ा जटिल है। सही ढंग से हुए मेडिकल टेस्ट के बाद ही आपको कोरोना के पॉज़िटिव या नेगेटिव होने का रिज़ल्ट मिल पाता है। कई लोग इसके डर से खुद ही अपनी जान ले रहे हैं। ऐसा ही मामला उत्तराखंड के गंगोलीहाट में सामने आया है। इसी वायरस के डर से उत्तराखंड के गंगोलीहाट में पशु अस्पताल में कार्यरत एक कर्मचारी ने गले की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास किया। काफी गम्भीर हालत में उसके परिजन उसको पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी रेफर करदिया है। आगे पढ़िए