Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पिथौरागढ़: हुनर सभी में है...और हुनर को नकारना गलत है। पहाड़ के भी कई युवा ऐसे हैं जो सोशल मीडिया के अलग अलग माध्मों से अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। इन्हीं में से एक चेहरा हैं भावना चुफाल (Bhawna Chuphal) ..पहाड़ की इस लड़की ने टिकटॉक पर गजब ढाया हुआ है। उनके फॉलोवर्स की लिस्ट 1 मिलियन यानी 10 लाख को पार कर चुकी है। भावना चुफाल का परिवार मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से ताल्लुक रखता है। वो पिथौरागढ़ के नापड़ गांव की रहने वाली हैं। भावना के पिता पिता गोविंद सिंह चुफाल निजी कंपनी में काम करते हैं। इसके अलावा उनकी मां गंगा देवी गृहणी हैं। भावना के बनाए वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं। बस इसी बात ने भावना का हौसला बढ़ाया और आज वो टिकटॉक सुपरस्टार बन गई हैं। आगे देखिए भावना चुफाल का वीडियो