Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: कोरोना के चलते लोग पहले ही परेशान हैं, उस पर अब मौसम भी दिक्कतें बढ़ाने वाला है। उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश-ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी होगी, इसलिए संभलकर रहें। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार पांच और छह मार्च को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश हो सकती है। पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन पहाड़ में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आएगी। आज ज्यादातर जगह मौसम साफ रहेगा। शाम के समय कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। जिन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, उनके बारे में भी जान लें। इन जिलों में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल हैं। आगे पढ़िए