देवभूमि की मां नंदा को सोनू निगम का प्रणाम, दिल को छू लेने वाला गढ़वाली गीत गाया..देखिए

सोनू निगम का कहना है कि जिस तरह वो अपनी मां को प्यार करते थे, उसी तरह प्रेम और सम्मान उत्तराखंड से करते हैं। अब आप देखिए उनका ये (Sonu Nigam garhwali song) गढ़वाली वीडियो
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Sonu Nigam garhwali song: Sonu Nigam garhwali song
Image: Sonu Nigam garhwali song

पौड़ी गढ़वाल: बॉलीवुड में एक नाम आज आवाज से मामले में टॉप पर है। वो नाम है सोनू निगम का। सोनू निगम ने अब तक बॉलीवुड को ऐसे ऐसे गीत दिए हैं, जो हर किसी के जुबां पर हैं। ये बात तो आपको पता ही होगी कि सोनू निगम का ननिहाल उत्तराखंड में ही है। सोनू निगम का ननिहाल रुद्रप्रयाग जिले के धारी देवी मंदिर के पास ठामक गांव में है। जो गीत (Sonu Nigam garhwali song) हम आपको सुनाने जा रहे हैं, वो गीत सोनू निगम ने हिमालय कुंभ 2014 पर बनी नंदा गीतांजलि गीतमाला के लिए गाया है। एशिया की सबसे लंबी पैदल धार्मिक यात्रा है नंदा देवी राजजात। इसके लिए ही ये गीतमाला तैयार की गई थी। सोनू निगम ने इस गीत में आवाज देकर उत्तराखंड यानी देवभूमि के प्रति अपना प्यार दिखाया है।उनकी मां का नाम शोभा निगम था। आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन सोनू निगम के लिए उनकी मां ही सब कुछ थी। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - तू छे मेरी फ्योलीं..जब उदित नारायण ने गाया ये खूबसूरत गढ़वाली गीत..देखिए वीडियो
सोनू निगम का कहना है कि जिस तरह वो अपनी मां को प्यार करते थे, उसी तरह प्रेम और सम्मान उत्तराखंड से करते हैं। गढ़वाल और कुमाऊं दोनों जगहों में मां नंदा को पूज्यनीय माना जाता है। कुमाऊं में हर साल एक खास मौके पर मां नंदा की विशेष पूजा अर्चना होती है तो गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी राजजात यात्रा होती है, जिसे एशिया की सबसे लंबी पैदल यात्रा कहा गया है। नंदा देवी की महिमा के बारे में सिर्फ उत्तराखंड के लोग ही नहीं बल्कि दुनियाभर के लोग जानते हैं। सोनू निगम भी इससे अछूते नहीं हैं। सोनू निगम खुद भी आध्यात्मिक हैं। वो कई बार उत्तराखंड आ चुके हैं। उन्हें उत्तराखंड में ऋषिकेश और हरिद्वार में गंगा आरती देखना काफी पसंद है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, मां नंदा और बागेश्वर के लिए सोनू निगम के दिल में अपार श्रद्धा है। अब आप भी दिल को छू लेने वाला ये बेहतरीन गीत सुनिए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में सदियों बाद बनते हैं ऐसे गीत, इस गीत ने हर आंख नम कर दी..आप भी देखिए
इस गीत को सोनू निगम (Sonu Nigam garhwali song) ने काफी पहले गाया था। इस गीत में संगीत देने का काम किया है संजय पाण्डे जी ने आज आप भी सुन लीजिए

  • Youtube सब्सक्राइब करें: