पहाड़ की क्रिकेटर एकता बिष्ट का नेक काम, अपने गांव में रहकर कर रही हैं गरीबों की मदद

उत्तराखंड से नाता रखने वाली अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने इस लॉकडाउन में गरीबों और जरूरतमंदों की तरफ मदद का हाथ बढ़ाने की एक शानदार पहल शुरू की है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Almora News: EKTA BISHT HELPING POOR PEOPLE
Image: EKTA BISHT HELPING POOR PEOPLE

अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड, ऐसा राज्य जहां हर दिन हम कुछ ऐसी खबरें पढ़ते हैं, जो दिल को सुकून दे जाती हैं। हर दिन राज्य समीक्षा ऐसे ही लोगों के प्रेरणादायक किस्से और उनकी खबरें आप तक लेकर आता है। ऐसी खबरें जिनमें प्रेम और मदद की भावना दिखती है। आज हम ऐसे ही एक और नेक काम के बारे में आपसे बात करने जा रहे हैं। यह तो आप सबको पता ही है कि लॉकडाउन की वजह से देश मे अनगिनत समस्याएं उत्पन्न हो गयी हैं। जिस दिन किसी भी देश के गरीब और जरूरतमंद लोग भूखे पेट सोने वाली हालात में आ जायेंगे, उस दिन परिस्थितियां सचमुच खराब होनी शुरू हो जाएंगी। भारत मे इसकी शुरुआत हो चुकी है। देवभूमि उत्तराखंड में भी कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते कई ऐसे लोग हैं जो दो वक्त की रोटी के भी मोहताज हैं।

यह भी पढ़ें - देहरादून: बीच बाज़ार में आग-बबूला हुए DIG, कहा-इनसे पैसा लेते हो क्या? देखिए वीडियो
उनके लिए यह लॉकडाउन कितना कठिन होगा इसका अंदाजा हम आराम से अपने घरों में बैठ कर कतई नहीं लगा सकते। देवभूमि उत्तराखंड के भी कई लोग ऐसे ही जरूरतमंद और मजदूरों का पेट भरने के उद्देश्य के साथ अपने काम मे लगे हुए हैं। एक ऐसा ही उदाहरण कायम करती हुई खबर राज्य समीक्षा आपके बीच लाया है। कोरोना के खिलाफ चल रही इस जंग में देवभूमि की बेटी सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को कौन नहीं जानता होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने उत्तराखंड का नाम कई बार रौशन किया है। उन्होंने इस मुश्किल समय मे जरूरतमंदों, गरीबों और मजदूरों की मदद करने की ठान ली है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने वाली उत्तराखंड की बेटी एकता बिष्ट अल्मोड़ा से नाता रखती हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: दिल्ली से 3 दिन पैदल चलकर यहां आ गए 20 लोग, लॉकडाउन के बीच मचा हड़कंप
एकता बिष्ट ने गरीबों और बेसहाराओं की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है। वह जरूरतमंदों को राहत सामग्री पहुँचाने के कार्य में बड़ी मेहनत से डटी पड़ी हैं। इंसानियत की मिसाल पेश करती एकता की यह पहल बहुत लोगों के लिए प्रेरणास्रोत का कार्य करेगी। बता दें कि वह लोगों के लिए खाना खुद हाथों से पैक भी कर रही हैं। साथ ही साथ उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कोरोना के खिलाफ उठाये गए कदमों और प्रयासों की तारीफ की और देशवासियों को एकजुट होने के लिए भी कहा। इंसानियत की मिसाल पेश करती पहाड़ों की बेटी एकता बिष्ट के द्वारा किया गया यह नेक काम सराहनीय है।