ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए विदेशी नागरिकों से पुलिस ने अनोखी सजा दी...चलिये विस्तार से जानते हैं पूरी घटना..देखिए वीडियो
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: RISHIKESH TAPOVAN FOREIGNERS IN NEEM Beach
ऋषिकेश: 'मैंने लॉक डाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ कर दो...ऐसा अगर आपको 500 बार लिखने के लिए कहा जाए तो? बचपन में हम सबने कभी-न-कभी तो सजा पाई ही होगी, मगर आजकल उत्तराखंड की पुलिस भी स्कूल के उन मास्टरजी की तरह सजा दे रही है जो शरारती और उद्दंडी बच्चों को शैतानी करने पर देते थे। पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को अच्छे से सुधार रही है। दरअसल लॉकडाउन में भी उत्तराखंड की सड़कों पर लोग घूमते नजर आ रहे हैं, जिनको पुलिस बड़े ही अच्छे से काबू में ला रही है। केवल यही नहीं, वो सजा के नए-नए तरीके भी अपना रही है। हाल ही में ऋषिकेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने कुछ विदेशियों को ऐसी सजा दी जो उनको ता-उम्र याद रहेगी। दरअसल ऋषिकेश में लॉकडाउन के बावजूद गंगा किनारे साईं घाट पर कुछ विदेशी सैर- सपाटा कर रहे थे और लॉकडाउन का खुलेआम उल्लंघन कर रहे थे। आगे देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में लॉकडाउन बढ़ा, तो ‘ए’ कैटेगरी में आ सकते हैं 7 जिले..लोगों को मिलेंगी ये राहतें
जिसके बाद विदेशी नागरिकों से पुलिस ने एक-एक कागज पर 'मैंने लॉक डाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ कर दो पांच सौ बार लिखवाया'। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में कोरोना के चलते लॉकडाउन में आवश्यक चीज़ों को निबटाने के लिए शनिवार सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक छूट मिली हुई थी। इसी छूट की आड़ में तपोवन क्षेत्र में ठहरे इजरायल, मैक्सिको और ऑस्ट्रेलिया से आये कुछ विदेशियों ने सैर-सपाटे का प्लान बनाया और घूमने-फिरने के लिये नीम बीच स्थित साईंघाट पहुंच गए। गंगा स्नान के बाद वे घाट पर ही चहलकदमी करने लगे। तपोवन चौकी पुलिस गश्त के दौरान साईं घाट पहुंची तो वहां का माहौल देख कर भौचक्का रह गयी। पुलिस ने जब विदेशियों को लॉकडाउन के बारे में कहा तो विदेशियों ने उनको कहा कि सुबह से दोपहर तक का समय रिलैक्सेशन पीरियड का है। आगे पढ़िए और वीडियो देखिए
यह भी पढ़ें - बधाई उत्तराखंड..2 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक, 3 दिन से सामने नहीं आया कोई नया केस
पुलिस ने उनको यह भी समझाया कि यह रिलैक्सेशन पीरियड तफरी मारने के लिए नहीं बल्कि आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को खोलने का और लोगों के जरूरी सामानों को खरीदने के लिए दिया गया है। विदेशियों ने तब भी इस बात पर आपत्ति जताई जिसका खामियाजा उनको भुगतना भी पड़ा। पुलिस के द्वारा इन लापरवाही विदेशियों को कागज पर पांच सौ बार ' मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन किया है, मुझे माफ करदो' लिखवाया। सजा का यह अनूठा तरीका ऋषिकेश में पुलिस ने दिया। बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना पॉज़िटिव के अबतक 35 केस आ चुके हैं जिसके बाद लोगों के द्वारा लापरवाही बरतने की कोई गुंजाइश नहीं है। मगर क्योंकी लोग लापरवाह हैं तो पुलिस भी अब अपने ढंग से उनसे निबट रही है। अब देखिए वीडियो