Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: उत्तराखंड में लॉकडाउन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। ये खबर हरिद्वार के भगवानपुर थाने से सामने आई है। लॉकडाउन के चलते देशभर में गरीब लोगों के परिवारों में रोटी का संकट सामने खड़ा है। प्रशासन द्वारा लगातार कोशिशें की जा रही हैं कि ऐसे परिवारों तक हर हाल में राशन पहुंचाया जा रहा है। अब एक खबर उत्तराखंड के भगवानपुर थाने के ग्राम चोली शाहबुद्दीनपुर की है। इस वक्त पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि इस इलाके के एक घर में एक विवाहिता ने खुद को आग लगा दी। एक तरफ विवाहिता के पति का कहना है कि घर में खाने पीने का सामान खत्म हो गया था, तो इस वजह से उसकी पत्नी ने खुद को आग लगा दी। दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उक्त व्यक्ति के घर में पहले ही राशन पहुंचाया गया था और उस गांव के ग्राम प्रधान द्वारा भी उसके घर में राशन पहुंचाया गया था। सवाल ये है कि आखिर सच क्या है? इसके लिए आपको ये वीडियो देखना भी काफी जरूरी है। आगे देखिए