Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में चार धामों का बहुत महात्म्य है। हर साल लाखों की संख्या में लोग यहां दर्शनों के लिए आते हैं लेकिन इस बार यात्रा धीमी पड़ सकती है। ये सब कुछ कोरोना पर निर्भर करता है कि कितनी जल्दी वो इस दुनिया से दूर जाएगा। उधर उत्तराखँड में चारधांम के कपाट खुलने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि के बारे में तो आप जानते ही हैं। अब आपको ये भी बता दते हैं कि पंचकेदारों में से द्वितीय केदार मदमहेश्वर और तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी के कपाट इस यात्रा वर्ष 20 मई को 11.30 बजे खुलेंगे। भगवान तुंगनाथ जी की डोली18 मई को मक्कूमठ से प्रस्थान करेगी।
19 मई को भूतनाथ मन्दिर मक्कुमठ से रात्रि विश्राम हेतु चोपता।
20 मई को चोपता से तुंगनाथ मंदिर
20 मई बुधवार को कर्क लग्न अश्वनि नक्षत्र 11:30मिनट पर भगवान तुंगनाथ जी कपाट आम भक्तों के लिए खोल दिए जायेंगे।
आगे जानिए द्वितीय केदार भगवान श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की तिथि।