Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बिल्कुल न के बराबर है। सार्वजनिक परिवहनों पर भी प्रतिबंध लग रखा है। ऐसे में सबसे ज्यादा समस्या का सामना उन गर्भवती महिलाओं को करना पड़ रहा है जिनका प्रसव लॉकडाउन के दिनों में होने की सम्भावना है। कई महिलाएं कोरोना के डर से घर पर ही प्रसव करा रही हैं जो कि उनकी और पेट मे पल रहे बच्चे की जान के लिए बेहद खतरनाक है। उनका ठीक ढंग से उपचार हो उसके लिए उनका सही समय पर अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है। ऐसी ही गर्भवती महिलाओं के लिए 108 एम्बुलेंस सर्विस बेहद मददगार साबित हो रही है। कोरोना की टेंशन के बीच चम्पावत से एक सुखद खबर आयी है। अभी हाल ही में चम्पावत में 108 एम्बुलेंस में अस्पताल उपचार के लिए जा रही महिला ने एम्बुलेंस में ही सुरक्षित तरीके से एक नन्ही सी जान को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।