Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके (Earthquake in Bageshwar) महसूस किए गए। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और अब दिल्ली के बाद उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इसमें किसी के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले भी यानी 10 अप्रैल को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई थी। इससे भी पहले यानी 1 अप्रैल को भी बागेश्वर जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.2 मापी गई थी। चिंता की बात यह है कि उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं जिस पर वैज्ञानिकों ने भी चिंता जाहिर की है। इससे पहले आपको याद होगा कि 8 फरवरी को अल्मोड़ा के साथ-साथ पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई थी। आगे पढ़िए