लॉकडाउन के दौरान लोकगायक गजेंद्र राणा (gajendra rana) ने ‘बिरमा भग्यानी’ के रूप में दर्शकों को शानदार सरप्राइज दिया। आपको भी ये गीत जरूर पसंद आएगा, गीत सुमधुर है, और वीडियो बेहद शानदार। देखें वीडियो...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Gajendra rana’s new song super hit on social media
टिहरी गढ़वाल: लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया एंटरटेनमेंट का नया जरिया बन गया है। सेलिब्रेटीज भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को एक से बढ़कर एक सरप्राइज दे रहे हैं। ऐसा ही एक शानदार सरप्राइज लोकगायक गजेंद्र राणा (gajendra rana) भी लेकर आए हैं। वही गजेंद्र राणा जिन्होंने सालों पहले ‘लीला घस्यारी’ गाकर हर युवा दिल में जगह बना ली थी। इस एक गीत ने सफलता की वो ऊंचाईयां छुईं, कि गजेंद्र उत्तराखंड के युवा दिलों की धड़कन बन गए। एक बार फिर लोकगायक गजेंद्र राणा अपने फैंस के लिए नया गीत लेकर आए हैं। गीत बिरमा भग्यानी का प्रीमियर यू-ट्यूब पर हो चुका है। लांच होने के कुछ ही दिन के भीतर ये गीत लोगों की जुबां पर चढ़ गया। गीत का वीडियो आपको आगे दिखाएंगे, लेकिन उससे पहले उन लोगों के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने गीत को बनाने में खूब मेहनत की है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इस लड़के का पता लगाएं, ये पहाड़ की लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजता है?
‘बिरमा भग्यानी’ गीत को लिखा है अरुण हिमेश ने। म्यूजिक गुंजन डंगवाल का है। अपने दूसरे वीडियोज की तरह इसमें भी गजेंद्र राणा (gajendra rana) अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो के जरिए नए कलाकारों को मौका दिया गया है। इसमें आप राहुल सिंह बिष्ट और पूजा पंवार के साथ अशोक चंद्र को देखेंगे। वीडियो का निर्देशन विजय भारती और चिनू गुसाईं ने किया। फिल्मांकन विक्रम राठौर का है। बिरमा भग्यानी आज के जमाने का गीत है, जिसे युवा खूब पसंद कर रहे हैं। लोकगायक गजेंद्र राणा के गीतों का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। अच्छा हुआ कि लॉकडाउन के दौरान ये इंतजार खत्म हुआ और बिरमा भग्यानी गीत यू-ट्यूब पर आते ही वायरल भी हो गया। लॉकडाउन के दौरान अगर आप कुछ नया सुनना चाहते हैं, तो समझ लें ये गीत आपके लिए ही है। दूसरे लोगों की तरह आपको भी ये गीत ताजगी का अहसास कराएगा, आगे देखें वीडियो...